Welcome to finance Financial Services.

Aarti Shri Vimalnath Ji

Aarti Shri Vimalnath Ji

आरती करो रे,
तेरहवें जिनवर विमलनाथ की आरती करो रे।।

कृतवर्मा पितु राजदुलारे, जयश्यामा के प्यारे।
कम्पिलपुरि में जन्म लिया है, सुर नर वंदें सारे।।
आरती करो रे
निर्मल त्रय ज्ञान सहित स्वामी की आरती करो रे।।1।।

शुभ ज्येष्ठ वदी दशमी प्रभु की, गर्भागम तिथि मानी जाती।
है जन्म और दीक्षा कल्याणक, माघ चतुर्थी सुदि आती।।
आरती करो रे
मनःपर्यय ज्ञानी तीर्थंकर की आरती करो रे।।2।।

सित माघ छट्ठ को ज्ञान हुआ, धनपति शुभ समवसरण रचता।
दिव्यध्वनि प्रभु की खिरी और भव्यों का मन कुमुद खिलता।।
आरती करो रे
केवलज्ञानी अर्हत प्रभु की आरती करो रे।।3।।

आषाढ़ वदी अष्टमी तिथि थी, पंचम गति प्रभुवर ने पाई।
शुभ लोक शिखर पर राजे जा, परमातम ज्योती प्रगटाई।।
आरती करो रे
उन सिद्धिप्रिया के अधिनायक की आरती करो रे।।4।।

हे विमल प्रभू! तव चरणों में, बस एक आशा यह है मेरी।
मम विमल मती हो जावे प्रभु, मिल जाए मुझे भी सिद्धगती।।
आरती करो रे
चंदना स्वात्मसुख पाने हेतू आरती करो रे ।।5।।

3 comments

  1. For a cricket enthusiast, this is basically heaven. The odds are competitive and the live updates make the experience so much more intense. Perfect for the season! crickexloginin

  2. I love the shuffle of games they have here. Everything loads quickly and the bonuses are quite generous for new players. I am having a blast! arshufflecasino

  3. Great place to test your luck and skill. The interface is intuitive and the deposit process was seamless. I will definitely be coming back for more. aciertayganabet

Write a Reply or Comment