Welcome to finance Financial Services.

Shri Pushpdant Bhagwan Ki Aarti

Shri Pushpdant Bhagwan Ki Aarti

ॐ जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी।
काकन्दी में जन्में, त्रिभुवन में नामी।।
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

फाल्गुन कृष्णा नवमी, गर्भकल्याण हुआ। स्वामी……
जयरामा सुग्रीव मात-पितु, हर्ष महान हुआ।।
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

मगशिर शुक्ला एकम, जन्मकल्याणक है।स्वामी…..
तपकल्याणक से भी, यह तिथि पावन है
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

कार्तिक शुक्ला दुतिया, घातिकर्म नाशा। स्वामी…….
पुष्पकवन में केवल-ज्ञानसूर्य भासा
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

भादों शुक्ला अष्टमि, सम्मेदाचल से। स्वामी……
सकल कर्म विरहित हो, सिद्धालय पहुँचे
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

हम सब घृतदीपक ले, आरति को आए।स्वामी…..
यही भक्त कहे, भव आरत नश जाए
ॐ जय जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदन्त स्वामी

Write a Reply or Comment